समस्तीपुर: सदर अस्पताल में फ्री होगी गर्भाशय कैंसर जांच, शुरू हुई आधुनिक कॉल्पोस्कोपी सुविधा

Published by : Aniket Kumar Updated At : 29 May 2026 9:44 AM

विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Samastipur News: समस्तीपुर सदर अस्पताल में कॉल्पोस्कोपी मशीन से गर्भाशय कैंसर की मुफ्त जांच शुरू हो गई है. नई तकनीक से महिलाओं में कैंसर की शुरुआती पहचान आसान होगी. डॉक्टरों ने 30 से 65 वर्ष की महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी है. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर सदर अस्पताल में अब महिलाओं के लिए गर्भाशय कैंसर की जांच और भी आसान व सटीक हो गई है. अस्पताल में अत्याधुनिक कॉल्पोस्कोपी मशीन की सुविधा शुरू कर दी गई है, जिससे अब गर्भाशय के मुंह के कैंसर की जांच मुफ्त में की जाएगी. अब तक निजी अस्पतालों में इस जांच के लिए महिलाओं को हजारों रुपये खर्च करने पड़ते थे, लेकिन सरकारी अस्पताल में यह सुविधा नि:शुल्क मिलने से बड़ी राहत मिली है.

आधुनिक मशीन से होगी सटीक जांच

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, सदर अस्पताल में पिछले तीन वर्षों से गर्भाशय कैंसर की जांच की सुविधा उपलब्ध थी, लेकिन अब कॉल्पोस्कोपी मशीन आने के बाद जांच और अधिक आधुनिक और सटीक हो गई है. इस मशीन की मदद से गर्भाशय के मुंह में होने वाले शुरुआती बदलाव और संदिग्ध कोशिकाओं की पहचान आसानी से की जा सकेगी. इससे कैंसर का पता शुरुआती चरण में ही चल सकेगा.

पहली जांच सफल, महिलाओं में उत्साह

नई मशीन से पहली जांच अस्पताल की चिकित्सक डॉ. साक्षी झा ने सफलतापूर्वक की. इस दौरान स्टाफ नर्स पल्लवी कुमारी सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे. अस्पताल में इस सुविधा की शुरुआत होते ही महिला मरीजों में खासा उत्साह देखने को मिला. कई महिलाओं ने इसे बड़ी राहत बताया.

30 से 65 वर्ष की महिलाओं को दी सलाह

डॉ. साक्षी झा ने कहा कि आज के समय में महिलाओं में स्तन कैंसर और गर्भाशय कैंसर के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. उन्होंने 30 से 65 वर्ष की महिलाओं को नियमित जांच कराने की सलाह दी. उनका कहना है कि समय रहते जांच होने पर बीमारी की पहचान शुरुआती दौर में हो जाती है, जिससे इलाज आसान हो जाता है और मरीज की जान बचाई जा सकती है.

गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा फायदा

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि गर्भाशय के मुंह का कैंसर शुरुआती अवस्था में पकड़ में आ जाए तो इसका इलाज संभव है. अब इस सुविधा के शुरू होने से गरीब और मध्यम वर्ग की महिलाओं को बड़े शहरों या निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से राहत मिलेगी. अस्पताल प्रशासन ने अधिक से अधिक महिलाओं से जांच कराने की अपील की है.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन