समस्तीपुर: शराब माफियाओं को डुमैनी गांव की खुली चुनौती, ग्रामीणों ने ली पूर्ण नशामुक्ति की शपथ

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 22 May 2026 7:05 AM

विज्ञापन

बैठक में शामिल विधायक व अन्य

Samastipur News: जिले का डुमैनी गांव शराबबंदी को सफल बनाने और अपने माथे से तस्करी का कलंक मिटाने के लिए एकजुट हो गया है. विधायक राजेश कुमार सिंह की मौजूदगी में ग्रामीणों ने गांव को पूरी तरह नशामुक्त करने की सामूहिक शपथ ली. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: प्रखंड का डुमैनी गांव अब अपनी बदनामी का कलंक धोने के लिए उठ खड़ा हुआ है. लंबे समय से शराब तस्करी, अवैध उत्पादन और पुलिस से टकराव के लिए बदनाम इस गांव के लोगों ने अब सुधरने का फैसला किया है. इस सामाजिक बुराई के कारण गांव की स्थिति इतनी खराब हो चुकी थी कि दूसरे गांवों के लोग यहां शादी-ब्याह करने से भी कतराने लगे थे. बच्चों का भविष्य अंधकार में डूब रहा था.

विधायक की मौजूदगी में ग्रामीणों ने ली नशामुक्ति की शपथ

इस स्थिति को बदलने के लिए सरपंच रामबाबू पासवान की अध्यक्षता में एक विशेष बैठक बुलाई गई. बैठक में मुख्य रूप से मौजूद क्षेत्रीय विधायक राजेश कुमार सिंह ने ग्रामीणों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई. विधायक ने स्पष्ट कहा कि सामाजिक सहयोग के बिना शराबबंदी को सफल बनाना मुमकिन नहीं है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे मुख्यधारा में लौटें और बात न मानने वाले शराब माफियाओं का सामाजिक बहिष्कार कर उनकी सूची पुलिस को सौंपें.

शिक्षा और सुरक्षा पर जोर, माफियाओं में खलबली

विधायक ने लोगों से बच्चों को शिक्षा से जोड़ने, गुटखा-तंबाकू छोड़ने और सड़क सुरक्षा के लिए हेलमेट लगाने की अपील की. ग्रामीणों के इस कड़े रुख से शराब माफियाओं में खलबली मच गई है. बैठक में माकपा नेता मनोज कुमार सुनील ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि नशे के कारण घरेलू हिंसा बढ़ रही है और परिवार बिखर रहे हैं. सभी ने एक सुर में डुमैनी को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया.

समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर से राजीव रंजन की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन