समस्तीपुर: मानसून से पहले नगर निगम ने नाला सफाई अभियान किया तेज, युद्धस्तर पर चल रहा काम

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News drain-cleaning-drive-before-monsoon nagar nigam

निरीक्षण करते नगर आयुक्त व अन्य अधिकारी

Samastipur News: समस्तीपुर नगर निगम मानसून से पहले शहर में जलभराव रोकने के लिए नालों की सफाई और मरम्मत में जुटा है. नगर आयुक्त ने विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर अधिकारियों को तय समय पर काम पूरा करने और लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से अंकुर की रिपोर्ट

Samastipur News: समस्तीपुर में मानसून आने से पहले नगर निगम ने जलजमाव की समस्या से निपटने की तैयारी तेज कर दी है. शहर के अलग-अलग इलाकों में नाला और नालियों की सफाई युद्धस्तर पर कराई जा रही है, ताकि बारिश के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. निगम अधिकारियों की टीम लगातार फील्ड में उतरकर काम की निगरानी कर रही है.

नगर आयुक्त ने संभाली कमान

नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश ने शुक्रवार को कई वार्डों का दौरा कर सफाई और नाला उड़ाही कार्य का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने और किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया.

कई इलाकों में पूरा हुआ सफाई कार्य

नगर निगम की ओर से जेसीबी, ट्रैक्टर और सुपर सकर मशीन की मदद से शहर के कई प्रमुख इलाकों में बड़े और छोटे नालों की सफाई की गई है. मोहनपुर, जितवारपुर, गोला बाजार, काशीपुर, बारहपत्थर, हरपुर, लगुनियां, बहादुरपुर रोड, स्टेशन चौक और नीम चौक जैसे क्षेत्रों में सफाई अभियान तेजी से चलाया गया.

नए वार्डों में भी तेज हुआ अभियान

नगर प्रबंधन का कहना है कि पुराने इलाकों के साथ-साथ नए वार्डों में भी तेजी से नालों की सफाई और मरम्मत कराई जा रही है. निगम की कोशिश है कि बारिश शुरू होने से पहले सभी क्षेत्रों में जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कर ली जाए.

जलभराव से राहत देने का दावा

नगर निगम ने दावा किया है कि मानसून शुरू होने से पहले पूरे शहर में सफाई कार्य पूरा कर लिया जाएगा. इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या कम होगी और लोगों को राहत मिलेगी.

विज्ञापन
अनिकेत कुमार

लेखक के बारे में

By अनिकेत कुमार

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन