समस्तीपुर: अवैध शराब के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं, बिथान थाना परिसर में भारी हंगामा

Published by : सुनील कुमार सिंह Updated At : 24 May 2026 8:20 AM

विज्ञापन

थाना पर हंगामा करती आक्रोशित महिलाएं

Samastipur News: मनोरवा खैरा में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं ने बिथान थाना का घेराव किया. ग्रामीणों का आरोप है कि शराब नष्ट करने पर माफिया उन्हें धमकी दे रहे हैं और पुलिस इस मामले में पूरी तरह निष्क्रिय है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: बिथान थाना क्षेत्र के मनोरवा खैरा गांव में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ ग्रामीणों का गुस्सा शनिवार को फूट पड़ा. कराची पंचायत के पूर्व सरपंच के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने बिथान थाना पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया और थाना परिसर का घेराव किया. प्रदर्शनकारी महिलाओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुलिस पर निष्क्रियता के साथ-साथ कथित मिलीभगत का गंभीर आरोप भी लगाया.

खुद नष्ट की थी शराब, अब मिल रही है धमकी

ग्रामीणों के अनुसार, करीब एक सप्ताह पहले गांव के युवाओं और महिलाओं ने खुद हिम्मत दिखाते हुए शराब कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान उन्होंने अर्धनिर्मित देसी शराब, महुआ और जाबा गुड़ को मौके पर ही नष्ट कर दिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने और लिखित शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की. उल्टे अब शराब कारोबारी ग्रामीणों को खुलेआम धमकियां दे रहे हैं, जिससे गांव में तनाव और भय का माहौल है.

“बर्बाद हो रहे हैं परिवार और युवा”

प्रदर्शनकारियों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि अवैध शराब के इस काले कारोबार के कारण उनके परिवार बर्बाद हो रहे हैं. गांव की नई पीढ़ी तेजी से नशे की गिरफ्त में फंसती जा रही है, लेकिन प्रशासन मौन है. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिथान और लड़झा घाट थाना क्षेत्र में खुलेआम शराब बिक रही है. उन्होंने मांग की है कि पुलिस नियमित रूप से सघन छापेमारी करे और दोषियों को जेल भेजे.

थानाध्यक्ष का आश्वासन: होगी निष्पक्ष जांच

थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने कहा कि थाना आईं महिलाओं की शिकायतें गंभीरता से सुनी गई हैं. पुलिस पर लगे आरोपों की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

समस्तीपुर से गिरिजा नन्दन शर्मा की रिपोर्ट

विज्ञापन
सुनील कुमार सिंह

लेखक के बारे में

By सुनील कुमार सिंह

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन