समस्तीपुर: खेत में करंट लगने से पशुपालक किसान की दर्दनाक मौत

Updated:
विज्ञापन
Farmer died due to electric current in Samastipur field

प्रतीकात्मक तस्वीर

समस्तीपुर के शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र में खेत के चारों ओर बिछाए गए नंगा बिजली तार की चपेट में आने से पशुपालक किसान पशुपति राय की मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

Samastipur News: शाहपुर पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव स्थित चौर में खेत के चारों ओर बिछाए गए नंगा बिजली तार की चपेट में आने से एक पशुपालक किसान की मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.

चारा लाने गए थे किसान

मृतक की पहचान पशुपति राय (50) के रूप में हुई है, जो धमौन डीह गांव निवासी कल्टू राय के पुत्र थे.

जानकारी के अनुसार पशुपति राय अपने मवेशियों के लिए चारा लाने खेत में गए थे. इसी दौरान वे बिजली प्रवाहित नंगे तार के संपर्क में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

नीलगाय से बचाव के लिए लगाया गया था तार

स्थानीय लोगों ने बताया कि खेत मालिकों द्वारा नीलगाय से फसल बचाने के लिए खेत के चारों ओर नंगा तार बिछाया गया था, जिसमें बिजली का करंट प्रवाहित किया गया था.

देर रात काफी खोजबीन के बाद खेत के किनारे पशुपति राय का शव मिला. उनके शरीर के कई हिस्से करंट से झुलसे हुए थे.

दो किसानों पर प्राथमिकी

मृतक के पुत्र भूषण राय ने इस मामले में खेत मालिक ब्रजेश राय और दशरथ राय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है.

आवेदन में आरोप लगाया गया है कि खेत में लगाए गए बिजली तार के कारण ही उनके पिता की मौत हुई है.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.

थाना अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से मौत की बात सामने आई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

स्थानीय लोगों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन