Samastipur News:बाइक की ठोकर राजद पंचायत अध्यक्ष की मौत

थाना क्षेत्र के एसएच 88 मालपुर चौक के पास बाइक की ठोकर से साइकिल सवार को टक्कर मार दिया. इसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
दलसिंहसराय : थाना क्षेत्र के एसएच 88 मालपुर चौक के पास बाइक की ठोकर से साइकिल सवार को टक्कर मार दिया. इसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे अनुमंडल अस्पताल में लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान राजद पंचायत अध्यक्ष मालपुर पुरवारीपट्टी वार्ड 3 निवासी स्व. परमेश्वर पासवान के पुत्र लक्ष्मी पासवान (61) के रूप में हुई है. सूचना पर अस्पताल पहुंचे स्वजनों ने बताया कि वह घर से साइकिल से निकले थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गये. बाइक चालक पेशे से शिक्षक हैं. वह बाइक छोड़ कर फरार हो गये. वहीं अस्पताल में लक्ष्मी पासवान को मृत घोषित किया गया. अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया में जुट गयी है. घटना के बाद से घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं राजद के मो. जाबिर, राज दीपक, चंदन प्रसाद, नंद किशोर, सुनील केजरीवाल सहित कई अन्य नेताओं ने शोक जताया है. थानाध्यक्ष मो. इरशाद आलम ने बताया की शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है. आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




