Samastipur News:राखी, भाव्या व श्रुति ने प्रतियोगिता में मारी बाजी
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 18 Oct 2025 6:32 PM
उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक फतेहगंज में वर्ग 6, 7 एवं 8 के बच्चों के बीच दीपावली के महत्व एवं दिवाली के पटाखे एवं प्रदूषण से उत्पन्न समस्या पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.
Samastipur News:विभूतिपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय चक फतेहगंज में वर्ग 6, 7 एवं 8 के बच्चों के बीच दीपावली के महत्व एवं दिवाली के पटाखे एवं प्रदूषण से उत्पन्न समस्या पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. सभी बच्चों ने अपने-अपने ढंग से निबंध को लिखा. राखी कुमारी वर्ग 7 की छात्रा का निबंध सर्वश्रेष्ठ होने के कारण विद्यालय परिवार की ओर से पुरस्कृत किया गया. द्वितीय स्थान पर वर्ग 6 की भाव्या कुमारी एवं तृतीय स्थान पर वर्ग 6 की श्रुति कुमारी रही. प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाध्यापक अविनाश कुमार ने किया. उन्होंने बच्चों से दीपावली के अवसर पर पटाखों से दूर रहने की अपील की. इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक अफरोज आलम अंसारी, शिवनाथ ठाकुर, प्रियंका कुमारी, बसंती कुमारी, नर्मदा चौधरी, शिवचंद्र, विवेक राज, अरुण एवं कुंदन कुमार उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










