दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी क्लोन स्पेशल समेत 12 ट्रेनों की अवधि बढ़ी, अगस्त तक चलेंगी

Updated:
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर

प्रतीकात्मक तस्वीर

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है. दरभंगा, बरौनी, सहरसा और पूर्णिया से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को विशेष लाभ होगा.

विज्ञापन

Clone Train News: रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एक दर्जन क्लोन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. इस निर्णय के तहत दरभंगा-नई दिल्ली और बरौनी से संचालित क्लोन स्पेशल ट्रेनों का परिचालन अब 31 अगस्त तक जारी रहेगा. रेलवे ने इन ट्रेनों के 31 अतिरिक्त फेरे संचालित करने की मंजूरी दी है.

इन स्पेशल ट्रेनों का भी बढ़ा परिचालन

रेलवे के अनुसार, जिन अन्य ट्रेनों की परिचालन अवधि बढ़ाई गई है, उनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं—

  • पूर्णिया कोर्ट–आनंद विहार स्पेशल
  • आनंद विहार–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल
  • सहरसा–आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल
  • आनंद विहार–सहरसा स्पेशल
  • सहरसा–पूर्णिया कोर्ट स्पेशल

इन सभी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन भी अब 31 अगस्त तक जारी रहेगा.

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों की पूर्व निर्धारित अवधि 31 जुलाई तक ही थी और अगस्त माह के लिए टिकट बुकिंग बंद हो चुकी थी. हालांकि देर रात रेलवे बोर्ड से परिचालन अवधि बढ़ाने की मंजूरी मिलने के बाद अब इन ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित किए जाएंगे.

दरभंगा, बरौनी, सहरसा और पूर्णिया क्षेत्र से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए ये ट्रेनें काफी महत्वपूर्ण मानी जाती हैं. इनके परिचालन से दिल्ली रूट पर यात्रियों का दबाव कम करने में भी मदद मिलती है.


विज्ञापन
Aman Gautam

लेखक के बारे में

By Aman Gautam

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन