एक युवती से दोस्ती को लेकर दो युवकों में खूनी संघर्ष, चाकूबाजी में तीन घायल

Updated:
विज्ञापन
प्रेमी को ले भीड़े दो आशिक़,चाकूबाजी

कल्याणपुर के जटमलपुर गांव में युवती को लेकर दो युवकों के बीच हुई कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई. इस चाकूबाजी की घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Kalyanpur News: कल्याणपुर थाना क्षेत्र के तीरा पंचायत स्थित जटमलपुर गांव में बुधवार रात एक युवती से जुड़े विवाद को लेकर दो युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया. दोनों पक्षों के बीच कथित तौर पर चाकूबाजी हुई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए. घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

युवती से जुड़े विवाद के बाद बढ़ा तनाव

स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के दो युवकों के बीच एक युवती से जुड़े विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई. विवाद बढ़ने पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. इसी दौरान चाकू से हमला हुआ, जिसमें एक युवक घायल हो गया. इसके बाद दूसरे युवक के भी घायल होने की बात सामने आई. झड़प के दौरान एक अन्य व्यक्ति भी घायल हुआ.

तीन घायल, अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा इलाज

घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. एक घायल का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है. चिकित्सकों की निगरानी में सभी का उपचार जारी है.

दोनों पक्षों के आवेदन पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है.


विज्ञापन
Girija Nandan Sharma

लेखक के बारे में

By Girija Nandan Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन