Mohanpur News: संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर दशहारा पंचायत के ग्रामीणों का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन करते ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मोहनपुर प्रखंड के दशहारा पंचायत के ग्रामीणों ने संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. 12 वर्षों से लगातार हो रही मांगों के बावजूद सड़क निर्माण में देरी से ग्रामीण बेहद नाराज हैं.

विज्ञापन

Mohanpur News: मोहनपुर प्रखंड की दशहारा पंचायत के वार्ड संख्या-14 के ग्रामीणों ने गुरुवार को संपर्क पथ निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया. इस दौरान लोगों ने सड़क निर्माण में हो रही देरी और कथित उदासीनता के विरोध में नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व पर्यावरण सेवी एवं समाजसेवी सुजीत कुमार भगत ने किया.

विज्ञापन

सड़क नहीं होने से रोजमर्रा के कामों में हो रही परेशानी

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड में बड़ी संख्या में महादलित परिवार रहते हैं, लेकिन आजादी के बाद से अब तक यहां संपर्क पथ का निर्माण नहीं हो सका है. उनका कहना है कि सड़क नहीं होने के कारण विवाह, प्रसव, बीमारी और अन्य आपात स्थितियों में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.

12 वर्षों से कर रहे हैं मांग

ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 12 वर्षों से वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, राज्य अनुसूचित आयोग, मुख्यमंत्री जनता दरबार और प्रधानमंत्री कार्यालय तक संपर्क पथ निर्माण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

उन्होंने बताया कि वर्ष 2014 के विधानसभा उपचुनाव के दौरान सड़क निर्माण नहीं होने से नाराज होकर ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया था. बाद में जनप्रतिनिधियों के आश्वासन के बाद उस निर्णय को वापस ले लिया गया.

केवल बोर्ड लगाने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पिछले विधानसभा चुनाव से पहले केवल योजना का बोर्ड लगाकर औपचारिकता पूरी कर दी गई, जबकि निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ. उनका कहना है कि बरसात और बाढ़ के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है.

ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र संपर्क पथ निर्माण की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे.

प्रदर्शन में अच्छेलाल राम, राम प्रवेश राम, गंगा प्रसाद राम, मुनचुन राम, शंभू राम, सुनैना देवी, अनीता देवी, राजो देवी, जय भगवान दास, मनोज राम, धर्मवीर राम, जगदेव राम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन