Sarairanjan News: रूपौली बनघारा टोला में ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद

Updated:
विज्ञापन
मुसरीघरारी थाना में पुलिस द्वारा जप्त की गई अवैध शराब | Prabhat Khabar Network

मुसरीघरारी थाना में पुलिस द्वारा जप्त की गई अवैध शराब | Prabhat Khabar Network

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रूपौली बनघारा टोला में एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. शराब और ट्रक को जब्त कर लिया गया है. बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.

विज्ञापन

Sarairanjan News: मुसरीघरारी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरुवार को रूपौली बनघारा टोला में छापेमारी कर एक ट्रक से 1575 लीटर विदेशी शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया है.

बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार, इस मामले में मुसरीघरारी थाना में कांड संख्या 122/26 दर्ज किया गया है. बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 की धारा 30(ए) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

पुलिस ने बताया कि मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि शराब तस्करी में शामिल सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन