सिंघिया खुर्द में घर का ताला तोड़ चोरी, नकद समेत जेवर और जमीन के दस्तावेज ले उड़े चोर

घटनास्थल पर लोगों की भीड | Prabhat Khabar Network
सिंघिया खुर्द गांव में देर रात अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर ₹22 हजार नकदी, सोने-चांदी के आभूषण और जमीन से जुड़े अहम दस्तावेज चुरा लिए. परिवार के सो रहे होने के दौरान हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.
Karpurigram News: कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के सिंघिया खुर्द गांव के वार्ड संख्या-14 में बुधवार देर रात चोरी की घटना सामने आई है. अज्ञात चोर परिवार के सोते समय पीछे के रास्ते घर में घुस गए और सोने-चांदी के आभूषण, 22 हजार रुपये नकद तथा जमीन से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
सुबह जागने पर हुई चोरी की जानकारी
पीड़ित गृहस्वामी अखिलेश कुमार सिंह ने कर्पूरीग्राम थाना में दिए आवेदन में बताया है कि बुधवार रात परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. इसी दौरान अज्ञात चोर पीछे के रास्ते से घर में प्रवेश कर कमरे में रखे कीमती सामान लेकर फरार हो गए. गुरुवार सुबह नींद खुलने पर घर का सामान बिखरा मिला, जिसके बाद चोरी की जानकारी हुई.
डायल-112 टीम ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है.
पुलिस कर रही आसपास के लोगों से पूछताछ
पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना में शामिल अज्ञात बदमाशों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










