वरैपुरा में आग लगने से नकदी समेत हजारों की संपत्ति खाक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Nov 2024 11:28 PM
थाना क्षेत्र की भगवतपुर पंचायत के वरैपुरा गांव में मंगलवार की रात आग लगने से चार लोगों के घर जलकर खाक हो गये.
सरायरंजन : थाना क्षेत्र की भगवतपुर पंचायत के वरैपुरा गांव में मंगलवार की रात आग लगने से चार लोगों के घर जलकर खाक हो गये. इस घटना में घर में रखे नगदी समेत हजारों रुपये मूल्य के सामान जल गये. घर के निकट बिजली ट्रांसफार्मर से निकली चिनगारी से आग लगने की बात बताई गई है. अग्नि पीड़ितों में शिवलाल प्रसाद, आनंद कुमार, शिवचंद्र भगत व रघुलाल भगत शामिल हैं. पीड़ितों ने बताया कि घर में शटरिंग के लिए रखे 25 हजार रुपये नकद, अन्न-वस्त्र, कागजात, चौकी आदि जलकर राख हो गये हैं. लोगों ने बताया कि घर में सो रहे थे. इसी बीच अचानक ट्रांसफार्मर से चिनगारी निकलने लगी. जिससे घर में आग लग गयी. आग को बुझाने के लिए जब तक लोग जुटते तब-तब सब कुछ जल कर खाक हो चुका था. घर के बगल में नया घर बन रहा था उसमें शटरिंग के सामान जलकर राख हो गये. इस अगलगी में लगभग एक से डेढ़ लाख रुपये मूल्य से अधिक के सामान जलने का अनुमान है. इसकी सूचना थाना और सीओ को दी गई है. थाना से दमकल गाड़ी आकर आग को बुझाया. पीड़ित परिवारों को अब तक प्रखंड प्रशासन की ओर से किसी तरह की सहायता उपलब्ध नहीं करायी जा सकी है. जिससे पीड़ित परिवारों की मुश्किलें बढती ही जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










