Crime news from Samastipur:प्रेमिका के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए उसके भाई का किया था अपहरण, पुलिस ने अपहृत को सकुशल किया बरामद
Published by : PREM KUMAR Updated At : 05 May 2025 10:36 PM
जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में शनिवार रात एक अपहृत एक किशोर को स्थानीय पुलिस ने 24 घंटा के अंतराल में अपहृताओं के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया.
Crime news from Samastipur:समस्तीपुर: जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में शनिवार रात एक अपहृत एक किशोर को स्थानीय पुलिस ने 24 घंटा के अंतराल में अपहृताओं के चंगुल से सकुशल बरामद कर लिया. इस दौरान पुलिस की छापेमारी में बदमाश भयभीत होकर अपहृत को छोड़कर घटनास्थल से भाग निकले. पुलिस ने अपराधियों की भी पहचान जुटा ली है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई जा रही है. सोमवार को सदर अंचल कार्यालय में प्रेस वार्ता कर सदर डीएसपी टू विजय महतो ने मामले का पर्दाफाश किया. उन्होंने बताया कि शनिवार रात करीब साढे बजे कल्याणपुर थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर गांव में सुधीर झा के 17 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार को बाइक सवार बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर घर से अगवा कर लिया. पीड़ित परिजनों ने तत्काल स्थानीय पुलिस से इसकी शिकायत की. मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसआइटी गठित की गई, जो समस्तीपुर सहित वैशाली, मुजफ्फरपुर, छपरा, बेगूसराय समेत अन्य जिलों में बदमाशों के छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश बनाई रही थी. साथ ही पुलिस की दूसरी टीम पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों व आसपास के ग्रामीणों से घटना के बारे में जानकारी एकत्रित कर रही थी. इस क्रम में पुलिस के मानवीय आसूचना और तकनीक के माध्यम से पता चला कि वैशाली और मुजफ्फरपुर जिला के बॉर्डर इलाके में अपहृत के साथ बदमाश मौजूद हैं. पुलिस वहां पहुंची. इससे पूर्व बदमाश अपहृत बालक को छोड़कर फरार हो गया. डीएसपी ने बताया कि घटना में संलिप्त अपराधियों की पहचान कर ली गई है. आरोपित कल्याणपुर थाना क्षेत्र के शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और उसका शागिर्द है. पुलिस सूत्रों के अनुसार शिवनंदनपुर गांव के राजा सहनी और वासुदेवपुर गांव के अपहृत किशोर की बहन के बीच पहले से प्रेम संबंध था. हालही में दोनों घर से भाग गए थे. जिसके बाद शिकायत मिलने पर पुलिस ने अपहृत किशोर की बहन को बरामद कर न्यायालय के आदेश पर रिमांड होम भेज दिया. इस संबंध में आरोपित राजा सहनी के विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज है. प्रेमिका के परिजनों पर दबाव बनाने के लिए राजा सहनी ने उसके भाई को अपहरण की साजिश रची थी. आरोपित राजा सहनी का पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. छापेमारी दल में सदर अंचल निरीक्षक नीरज तिवारी, कल्याणपुर थानाध्यक्ष राकेश शर्मा, चकमेहसी थानाध्यक्ष संतोष कुमार, वारिसनगर थानाध्यक्ष निरंजन कुमार, मथुरापुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार समेत सशस्त्र बल शामिल रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










