Samastipur News: मृत घोषित की गयी विवाहिता के जीवित होने का पुलिस ने किया दावा

थाना के एक गांव में कुछ वर्ष पूर्व ब्याही गई लड़की के मार दिये जाने की दिये आवेदन के बाद पुलिस ने उसके जिंदा होने का खुलासा किया है.
मोहनपुर : थाना के एक गांव में कुछ वर्ष पूर्व ब्याही गई लड़की के मार दिये जाने की दिये आवेदन के बाद पुलिस ने उसके जिंदा होने का खुलासा किया है. पटना जिले के एनटीपीसी बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा भीम टोला गांव निवासी भोनु यादव ने मोहनपुर थाने में आवेदन दिया था कि उसकी विवाहिता बेटी शिवानी कुमारी को उसके ससुराल वालों ने मार डाला है. आवेदन में विवाहिता के पति सुमन कुमार, सास जयंती देवी, ससुर नन्हकी राय, देवर विपिन कुमार व छोटू कुमार को नामजद आरोपित किया गया था. हालांकि थाने में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है. लेकिन इस बीच पुलिस ने नया खुलासा किया है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिस विवाहिता को मार कर लाश गायब कर देने का आरोप लगाया गया था, वह जीवित है. पुलिस ने दावा किया है कि वह शीघ्र ही उस विवाहिता को बरामद कर लेगी. संदेह है कि वह गांव के ही किसी अन्य युवक के साथ रह रही है. गायब बताई गई युवती मोहनपुर थाना क्षेत्र के डीह दशहरा गांव में ब्याही गई थी. उसका विवाह वर्ष 2023 में सुमन कुमार के साथ हुआ था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




