ePaper

Sports news from Samastipur:खेलने से प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है : प्राचार्य

Updated at : 30 Apr 2025 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
Sports news from Samastipur:खेलने से प्रतिस्पर्धा की भावना उत्पन्न होती है : प्राचार्य

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल में विगत दो दिनों से चल रहे जूडो(बालक) प्रतियोगिता संपन्न हुआ.

विज्ञापन

Sports news from Samastipur:समस्तीपुर : पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय पूर्व मध्य रेल में विगत दो दिनों से चल रहे जूडो(बालक) प्रतियोगिता संपन्न हुआ. पर्यवेक्षक मो.शहनवाज अहमद ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद से शारीरिक मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही व्यवहार कुशल भी छात्र बनते हैं. खेलों से ही जीवन में अनुशासन है, जिससे हम समाज में एक जिम्मेदार नागरिक बनते हैं. बच्चों को खेलते देख उन्हें अपने दिन याद गए. बच्चों को उत्साहवर्धन करते हुए उन्होंने कहा कि आगे बढ़ने के लिए खेल बेहद आवश्यक हैं. प्राचार्य जितेन्द्र कुमार ने कहा कि खेलों के माध्यम से प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जिसके बल पर हम उन्नति की राह पर चलते हुए राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं. विभिन्न केन्द्रीय विद्यालयों से आये बच्चों ने उत्साहपूर्वक खेल भावना से खेल में भाग लिया. अंडर-14 , अंडर -17, अंडर-19 में केन्द्रीय विद्यालय दानापुर द्वितीय पाली के बच्चे सबसे ज्यादा 21 पदक (स्वर्ण पदक 8, रजत पदक 8, कांस्य पदक 5) लेकर पूरे पटना संभाग में परचम लहराया. तकनीकी पर्यवेक्षक रामानुज कुमार के बताया कि जूडो एक शानदार और गतिशील युद्ध खेल है जिसमें शारीरिक शक्ति और मानसिक दृढ़ता दोनों की आवश्यकता होती है. इसमें ऐसी तकनीके शामिल हैं जो आपको खड़े होने की स्थिति से अपने विरोधियों को उठाने और उनकी पीठ पर फेंकने की अनुमति देती है. जमीन पर, इसमें विरोधियों को जमीन पर गिराने, उन्हें नियंत्रित करने और सबमिशन तक विभिन्न चोकहोल्ड या जॉइंट लॉक लगाने की तकनीक शामिल हैं. मंच का संचालन चन्द्रशेखर त्रिपाठी, अनिल कुमार गुप्ता, निगम तिवारी ने किया. बेबी कुमारी, कंचन कुमारी ने प्रमाण पत्र लेखन एवं पदक वितरण में कार्य पूर्णता दी. कौशल, उमेर आलम, गौतम, सुधांशु,कंचन, वैष्णवी द्वारा जूडो प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संचालित कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन