Samastipur News:जमीन उपलब्ध कराने पर अड़े पर्चाधारी

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 7:33 PM

विज्ञापन

Exif_JPEG_420

हाईकोर्ट से पारित आदेश के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणमुक्त कर भूधारी को जमीन पर भौतिक दखल कब्जा दिलाने के लिए पहुंची.

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड के रामचंद्रपुर अन्धैल पंचायत के चंदौली गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद में हाईकोर्ट से पारित आदेश के अनुपालन में स्थानीय प्रशासन ने अतिक्रमणमुक्त कर भूधारी को जमीन पर भौतिक दखल कब्जा दिलाने के लिए पहुंची. इसको लेकर दंडाधिकारी के साथ महिला एवं पुरुष पुलिस बल मौके पर तैनात किये गये थे. मौके पर रहे भूमि पर्चाधारियों ने कहा कि पहले उनको बसने के लिए जमीन दिया जाये. हम स्वयं जमीन खाली कर देंगे. बताया गया है कि यह कार्रवाई 18 अगस्त 2022 को सीडब्लूजेसी 19930 रामशंकर दास बनाम राज्य में उच्च न्यायालय से पारित आदेश का अनुपालन सुनिश्चित करने के आलोक में की गई है. सीओ सह बीडीओ आकाश कुमार ने बताया कि पूर्व में 12 पर्चाधारियों को गलत पर्चा मिल गया था. जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था. लोगों ने दो-तीन जमीन का प्रस्ताव दिया है. जल्द ही साठ डिसमिल जमीन को चिन्हित कर उन्हें पर्चा दिया जायेगा. मौके पर थानाध्यक्ष अजीत कुमार रामचंद्रपुर अंधैल पंचायत के पूर्व मुखिया व सीपीएम नेता उमेश प्रसाद सहनी सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन