Samastipur News:पुण्यतिथि पर याद किये गये पंडित नेहरु

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 May 2025 6:22 PM

विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया

विज्ञापन

Samastipur News:उजियारपुर : प्रखंड कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया. कांग्रेस महिला कमेटी की प्रखंड अध्यक्ष उषा देवी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे पंडित नेहरू ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में सत्तासीन होकर देश के विकास की नींव रखी. वे आधुनिक भारत के वास्तुकार के रूप में हमेशा याद किये जाते रहेंगे. उन्होंने समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष जनतंत्र और अनुशासित समाज के प्रति निष्ठावान रहकर जनता की सेवा की. बच्चों के प्रति उनका स्नेह इतना गहरा था कि लोग उन्हें चाचा नेहरू के रूप में आज भी याद कर प्रेरणा लेते हैं. कार्यकर्ताओं ने उनकी देश सेवा की भावना को नमन किया. मौके पर कांग्रेस ओबीसी सेल के जिलाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, सुरेश कुमार, अशोक कुमार, नथुनी महतो, महेंद्र दास, मो. इमरान, आदित्य राज, आदर्श राज, लूटन महतो, रामानंद सिंह, रामलाल दास, गुलशन कुमार, संजय कुमार ठाकुर, गायत्री देवी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन