Samastipur News:किसानों की कौशल दक्षता को और बढ़ाने की जरूरत : कुलपति

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 5:53 PM

विज्ञापन

संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में मंगलवार को आरपीएल एवं डोमेन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के समीक्षा बैठक की गयी.

विज्ञापन

Samastipur News:पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविधालय पूसा के प्रसार शिक्षा निदेशालय स्थित संचार केंद्र के पंचतंत्र सभागार में मंगलवार को आरपीएल एवं डोमेन विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं कृषि विज्ञान केंद्रों के समीक्षा बैठक की गयी. कुलपति डॉ. पुण्यव्रत सुविमलेंदु पांडेय ने कहा कि हमें कौशल दक्षता की और बढ़ना होगा. इसके लिए जरूरी है कि इस तरह के प्रशिक्षण को अधिक संख्या में आयोजित करें. उन्होंने कहा कि आवश्यकता होने पर विश्वविद्यालय स्वयं ही इस तरह के प्रशिक्षणों को वित्तीय सहायता उपलब्ध करायेगी. विश्वविद्यालय व कृषि विज्ञान केन्द्रों में प्रशिक्षण के लिए दक्ष अध्यापक, ट्रेनर, मास्टर ट्रेनर, वित्तीय सहायता के साथ सभी जरूरी आधारभूत संरचना विश्वविद्यालय में पहले से ही मौजूद हैं. आवश्यकता है इस तरह के प्रशिक्षणों से किसानों की कौशल दक्षता को और अधिक बढ़ाने की. आगामी वित्तीय वर्ष से सभी कृषि विज्ञान केन्द्रों को भी इस योजना में जोड़ा जायेगा. बामेती पटना के निदेशक धनंजयपति त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे. उन्होंने बिहार कौशल विकास मिशन व वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत परियोजनाओं की जानकारी दी. तकनीकी सत्रों के माध्यम से उप निदेशक शारदा शर्मा, अजीत कुमार एवं अन्य पोर्टल और नए कौशल केंद्र पंजीकरण आदि विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया. निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. रत्नेश कुमार झा ने बताया कि इस प्रशिक्षण में डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत अधिष्ठाता, निदेशक, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख एवं उनके वैज्ञानिक, अध्यापक, मास्टर ट्रेनर व तकनीकी कर्मचारी आदि ने भाग लिया. संचालन वैज्ञानिक डॉ बिनीता सतपथी ने किया. धन्यवाद ज्ञापन डॉ. संजीव कुमार ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन