पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में हसनपुर में आक्रोश मार्च

संबोधित करते छात्र नेता
समस्तीपुर के हसनपुर में छात्रों ने पेपर लीक और पुलिस लाठीचार्ज के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया. न्यू इंडिया शुगर मिल से चीनी मिल चौक तक निकाले गए इस मार्च में छात्रों ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की.
Samastipur News: पेपर लीक और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में शनिवार को हसनपुर में छात्रों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन मार्च निकाला. मार्च न्यू इंडिया शुगर मिल परिसर से शुरू होकर चीनी मिल चौक तक पहुंचा. इस दौरान छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई.
Hasanpur News: न्यू इंडिया शुगर मिल से चीनी मिल चौक तक निकला मार्च
छात्रों का प्रदर्शन मार्च न्यू इंडिया शुगर मिल से शुरू हुआ. छात्र-युवा जोशीले नारों के साथ चीनी मिल चौक पहुंचे. प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा. प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज की घटनाओं के विरोध में अपनी नाराजगी जाहिर की.
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
मार्च के बाद चीनी मिल चौक पर सभा आयोजित की गई. सभा की अध्यक्षता छात्र नेता रूपेश राज ने की, जबकि संचालन शिवराज कुमार ने किया. सभा को संबोधित करते हुए विकास कुमार, लक्ष्मण कुमार, मुरारी कुमार, सचिन कुमार और अभिमन्यु कुमार समेत अन्य वक्ताओं ने पेपर लीक और छात्रों पर कथित कार्रवाई को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.
छात्र हितों की आवाज उठाने का किया आह्वान
वक्ताओं ने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है. उन्होंने छात्र आंदोलनों के दौरान लाठीचार्ज की घटनाओं का विरोध करते हुए छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर आवाज उठाने का आह्वान किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी दोहराई.
बड़ी संख्या में छात्र रहे मौजूद
प्रदर्शन में रूपेश राज, शिवराज कुमार, हीरा कुमार, अजय कुमार माही, रामबाबू कुमार, संतोष कुमार, प्रिंस कुमार, बिट्टू कुमार, विनायक कुमार, नीरज कुमार समेत बड़ी संख्या में छात्र एवं युवा मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: ईवीएम, वीवीपैट और नोटा की जानकारी के साथ छात्रों ने लिया मतदान जागरूकता का संकल्प
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










