समस्तीपुर में स्वतंत्रता सेनानी के स्वजनों की अनोखी पहल, बच्चों को उपहार में भेंट की कलम

Updated:
विज्ञापन

फोटो संख्या : 8 उपहार भेंट करते स्वतंत्रता सेनानी के परिजन | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

उजियारपुर के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों ने छात्रों और शिक्षकों को कलम भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया.

विज्ञापन

Samastipur News: समस्तीपुर जिला के उजियारपुर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में स्वतंत्रता सेनानी बाबूराम अवतार शर्मा की स्मृति में एक सराहनीय पहल देखने को मिली. उनके स्वजनों द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को प्रोत्साहन स्वरूप उपहार के रूप में कलम भेंट की गई. उपहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे और उनमें खासा उत्साह देखा गया.

विज्ञापन

शिक्षा के प्रति बच्चों को प्रोत्साहित करने का अनोखा प्रयास

यह कार्यक्रम मध्य विद्यालय मुरियारो, उच्च माध्यमिक विद्यालय डढ़िया मुरियारो और प्राथमिक विद्यालय डढ़िया असाधर समेत कई अन्य विद्यालयों में आयोजित किया गया. प्रधानाध्यापक तेज नारायण महतो और डॉ. सुरेंद्र कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि और उत्साह बढ़ता है.

पूर्व संकुल समन्वयक ने जताया आभार

पूर्व संकुल समन्वयक सुधाकर महतो ने शिक्षा के प्रचार-प्रसार और बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्वतंत्रता सेनानी के परिजनों का आभार व्यक्त किया. इस अवसर पर रंजन, नैना यादव, अर्चना भारती, मनोज कुमार, राकेश कुमार, गुड्डू कुमार, कीर्ति सिंह, पूजा सिन्हा, जयंत दीक्षित, हरिवंश यादव, दीपक चौधरी, दिव्या सिंह, सुनील कुमार, संतोष वर्णवाल और मनोज राय समेत कई शिक्षक व गणमान्य लोग मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन