Samastipur News:भाषा किसी राष्ट्र की समृद्धि व पहचान का आधार होती है
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 23 Sep 2025 5:08 PM
समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया.
Samastipur News:समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज समस्तीपुर के स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के तत्वावधान में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार शशि ने की. व्याख्यानमाला की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत से की गई. व्याख्यानमाला का विषय-फ्यूचर पर्सपेक्टिव ऑफ इंग्लिश लैंग्वेज इन ग्लोबल डिस्कोर्स था. प्रधानाचार्य ने कहा कि भाषा किसी राष्ट्र की समृद्धि व पहचान का आधार होती है. वैश्वीकरण के दौर में अंग्रेजी भाषा की महत्ता बढ़ती जा रही है. इसलिए अंग्रेजी भाषा सीखना आवश्यक प्रतीत हो रहा है. भाषा के प्रति छात्र-छात्राओं में अपनापन जगाना चाहिए. कॉलेज के पूर्व अंग्रेजी विभागध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार ने कहा कि जबकि एक ओर दुनिया की बड़ी आबादी बहुभाषी होने की ओर बढ़ रही है. अंग्रेजी सबसे बड़ी आबादी की भाषा आज भी है. जैसे-जैसे अंग्रेजी भाषा का प्रयोग होता है यह अपना नवीनीकरण करा लेती है. बिना अंग्रेजी के व्यवसाय,शिक्षा एवं साईंस, तकनीकी आदि क्षेत्रों में सफल हो पाना कठिन है. यह भाषा रोजगार का अवसर प्रदान करती है और कवियों, दार्शनिकों, सामाजिक चिंतकों, वैज्ञानिकों की प्रिय भाषा है. मैनड्रिन चीनी, स्पेनिश, हिन्दी जैसी भाषाओं से अंग्रेजी अधिक समृद्ध है और इस भाषा में कोई भी विचार या भाव व्यक्त कर पाना संभव है. डॉ. दस्तगीर आलम ने कहा कि अंग्रेजी एक आवश्यक संचार कौशल है जो करियर की सफलता, शैक्षणिक विकास और व्यक्तिगत आत्मविश्वास के लिए महत्वपूर्ण है. मौके पर डॉ. रविश कुमार, डॉ. खुर्शीद आलम एवं विभाग के छात्र-छात्रा उपस्थित रहे. संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. उमा शंकर साह एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. चांदनी रानी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










