Samastipur News:कार्यों का ससमय निष्पादन का दिया निर्देश

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 27 May 2025 6:20 PM

विज्ञापन

एसडीओ संदीप कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के कार्यालयों का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News:शिवाजीनगर : एसडीओ संदीप कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय के कार्यालयों का निरीक्षण किया. इस क्रम में वे प्रमुख, बीडीओ, अंचल, सीडीपीओ, मनरेगा, प्रखंड आपूर्ति, बीपीआरओ एवं आरटीपीएस कार्यालय के कक्षों में जाकर कर्मियों की उपस्थिति बारे में जानकारी ली. एसडीओ ने उपस्थित कर्मियों को कार्यालय में साफ-सफाई रखने, समय पर कार्यालय पहुंचने, महत्वपूर्ण कागजात और अभिलेखों को सुरक्षित जगहों पर रखने का निर्देश दिया. आवेदकों के आवेदन का निष्पादन निर्धारित समय पर करने का निर्देश दिया. लौटने क्रम में डुमरा मोहन पंचायत में बने नवनिर्मित प्रखंड एवं अंचल भवन को जाकर देखा. नये भवन संबंधित बीडीओ व सीओ से जानकारी ली. मौके पर बीडीओ आलोक कुमार सिंह, सीओ वीणा भारती, सीडीपीओ प्रियंका, बीपीआरओ राजू कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन