सहरसा, मुजफ्फरपुर, जयनगर व सीतामढ़ी से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

Updated at : 06 Mar 2025 10:22 PM (IST)
विज्ञापन
सहरसा, मुजफ्फरपुर, जयनगर व सीतामढ़ी से चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से कई होली स्पेशन ट्रेन चलाने जा रही है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे समस्तीपुर मंडल के विभिन्न स्टेशनों से कई होली स्पेशन ट्रेन चलाने जा रही है. 04018 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 13 एवं 20 मार्च को आनंद विहार से नौ बजे खुलकर अगले दिन छह बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. वापसी में 04017 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 7, 14 एवं 21 मार्च को मुजफ्फरपुर से 7.30 बजे खुलकर अगले दिन 06.00 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 04030 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर फेस्टिवल स्पेशल 8, 11, 15 एवं 18 मार्च को आनंद विहार से 9 बजे खुलकर अगले दिन 6 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी. 04029 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 9, 12, 16 एवं 19 मार्च को मुजफ्फरपुर से 07.30 बजे खुलकर अगले दिन 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 04066 नई दिल्ली-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 10, 13 एवं 17 मार्च को नई दिल्ली से 21.35 बजे खुलकर अगले दिन 22.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. 04065 सहरसा-नई दिल्ली फेस्टिवल स्पेशल 7, 11, 14 एवं 18 मार्च को सहरसा से 23.55 बजे खुलकर अगले दिन 23.30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. 04014 आनंद विहार-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 10, 13 एवं 17 मार्च को आनंद विहार से 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 12.00 बजे जयनगर पहुंचेगी. 04013 जयनगर-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 7, 11, 14 एवं 18 मार्च को जयनगर से 17.00 बजे खुलकर अगले दिन 19.55 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 04016 आनंद विहार-सीतामढ़ी फेस्टिवल स्पेशल 7, 11, 14 एवं 18 मार्च को आनंद विहार से 00.30 बजे खुलकर अगले दिन 02.00 बजे सीतामढ़ी पहुंचेगी. 04015 सीतामढ़ी-आनंद विहार फेस्टिवल स्पेशल 08, 12, 15 एवं 19 मार्च को सीतामढ़ी से 5 बजे खुलकर अगले दिन 6 बजे आनंद विहार पहुंचेगी. 04602 अमृतसर-सहरसा फेस्टिवल स्पेशल 8, 12 एवं 16 मार्च को अमृतसर से 20.10 बजे खुलकर तीसरे दिन 05.00 बजे सहरसा पहुंचेगी. 04601 सहरसा-अमृतसर फेस्टिवल स्पेशल 10, 14 एवं 18 मार्च को सहरसा से 10 बजे खुलकर अगले दिन 18.20 बजे अमृतसर पहुंचेगी. 04502 सरहिन्द-जयनगर फेस्टिवल स्पेशल 7, 13 एवं 17 मार्च को सरहिन्द से 13 बजे खुलकर अगले दिन 19.45 बजे जयनगर पहुंचेगी. 04501 जयनगर-सरहिन्द फेस्टिवल स्पेशल 8, 14 एवं 18 मार्च को जयनगर से 23.30 बजे खुलकर तीसरे दिन 5.15 बजे सरहिन्द पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन