हावड़ा के लिए मिली होली स्पेशल ट्रेन

Updated at : 06 Mar 2025 10:21 PM (IST)
विज्ञापन
हावड़ा के लिए मिली होली स्पेशल ट्रेन

रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

समस्तीपुर . रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय लिया गया है. इसमें 03043 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल आठ मार्च को हावड़ा से 23 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल नौ मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 03045 हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल 10 एवं 13 मार्च को हावड़ा से 23 बजे खुलकर अगले दिन 16.10 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में 03046 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल 11 एवं 14 मार्च को रक्सौल से 17.30 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे हावड़ा पहुंचेगी. 03132 सियालदह- गोरखपुर होली स्पेशल 8,10 एवं 13 मार्च को सियालदह से 18.15 बजे खुलकर अगले दिन 02.50 बजे पटना रुकते हुए 10.15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. वापसी में 03133 गोरखपुर-सियालदह होली स्पेशल 9,11 एवं 14 मार्च को गोरखपुर से 13.00 बजे खुलकर 19.55 बजे पटना जं. रुकते हुए अगले दिन 07.30 बजे सियालदह पहुंचेगी. 03135 कोलकाता-पटना होली स्पेशल 11 मार्च को कोलकाता से 23.50 बजे खुलकर अगले दिन 10.45 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में 03136 पटना-कोलकाता होली स्पेशल 12 मार्च को पटना से 12 बजे खुलकर उसी दिन 23.45 बजे कोलकाता पहुंचेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन