Samastipur news: समस्तीपुर में बोले राजद नेता तेज प्रताप यादव, इस बार सूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार, संविधान को कमजोर कर रही भाजपा सरकार

Updated at : 01 Mar 2025 11:17 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur news: समस्तीपुर में बोले राजद नेता तेज प्रताप यादव, इस बार सूबे में बनेगी महागठबंधन की सरकार, संविधान को कमजोर कर रही भाजपा सरकार

विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की सोच के मुताबिक महागठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान चंद महीनों में लाखों युवाओं को नौकरी दी गई.

विज्ञापन

RJD leader Tej Pratap Yadav attacks BJP, RJD will not tolerate attack on Constitution मोहिउद्दीननगर : विधानसभा चुनाव के बाद बिहार में महागठबंधन की सरकार बननी तय है. पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी प्रसाद यादव की सोच के मुताबिक महागठबंधन सरकार के कार्यकाल के दौरान चंद महीनों में लाखों युवाओं को नौकरी दी गई. राजद ने राज्य के युवाओं से किये गये वायदे को पूरा करके अपनी प्रतिबद्धता सिद्ध की है. यह बातें पूर्व मंत्री सह राजद नेता तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार की देर शाम टांडा गांव में आयोजित रामहित राय की श्रद्धांजलि सभा के दौरान कही. अध्यक्षता पूर्व मुखिया बिनोद राय ने की. संचालन सुजीत भगत ने किया. श्री यादव ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति लचर हो गई. अफसरशाही चरम पर है. आमजन की आवाज नहीं सुनी जा रही है. राज्य से मजदूरों का पलायन रोकने में सरकार विफल साबित हो रही है. सांप्रदायिक ताकतें लोगों के बीच आपसी सौहार्द को खत्म करने पर तुली है. महंगाई, बेरोजगारी जैसी बुनियादी समस्याओं से आमजन ध्यान भटकाने के लिए साजिश रची जा रही है. भाजपा नीत केंद्र सरकार संवैधानिक संस्थाओं को लगातार कमजोर करने में लगी है. विपक्ष के नेताओं को लगातार परेशान किया जा रहा है. संविधान से छेड़छाड़ राजद कभी बर्दाश्त नहीं करेगा. उन्होंने युवाओं से संगठित होकर आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की अपील की. इससे पूर्व मंत्री ने रामहित राय के तैल चित्र पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. गांव पहुंचने पर तेजप्रताप यादव का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया. इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, प्रमुख जवाहर राय, वीरेन्द्र कुमार अजय, डॉ. सुनील कुमार, मिथिलेश राय, रविन्द्र सहनी, आलोक यादव, पूर्व मुखिया मो. निज़ाम, उमेश राय , राजेश राय, मुन्ना राय, रामबाबू राय मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन