मोरवा के चकसिकंदर में चार घर जल कर खाक

Updated at : 06 Mar 2025 10:23 PM (IST)
विज्ञापन
मोरवा के चकसिकंदर में चार घर जल कर खाक

प्रखंड की चकसिकंदर पंचायत के वार्ड छह में गुरुवार की सुबह अगलगी की घटना हुई.

विज्ञापन

मोरवा . प्रखंड की चकसिकंदर पंचायत के वार्ड छह में गुरुवार की सुबह अगलगी की घटना हुई. इसमें चार घरों के नुकसान पहुंचा है. घटना का कारण खाना बनाने के क्रम में चूल्हे से उठी आग की चिनगारी बताई जाती है. बताया जाता है कि आग लगने की जानकारी मिलते ही लोग घटनास्थल पर जुटे. बोरिंग चला कर आग बुझाने का प्रयास किया गया. तेज हवा के कारण आग की लपटें तेजी से उठने लगी. पल भर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. जब तक दमकल मौके पर पहुंचती और आग बुझाने का प्रयास किया जाता तब तक चार घरों को अपने चपेट में ले लिया. इस घटना में अमरजीत राय, गुड्डू राय, नूनू राय और संगीत राय के घर में रखे सामान जलकर खाक हो गये. मौके पर पहुंचे मुखिया ब्रजेश प्रसाद राय और युवा समाजसेवी संतोष कुमार यादव द्वारा इसकी जानकारी सीओ को देते हुए अविलंब राहत सामग्री उपलब्ध कराने एवं मुआवजा देने की मांग की गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन