नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज, पति को जेल

Updated at : 09 Jun 2024 11:08 PM (IST)
विज्ञापन
नव विवाहिता की फांसी लगाकर हत्या मामले में चार पर प्राथमिकी दर्ज, पति को जेल

विनय सिंह के बयान पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के मृतका के पति काली स्थान निवासी विकास कुमार सहित चार लोगों पर प्राथमिक दर्ज किया है.

विज्ञापन

दलसिंहसराय: शहर के मेन बाजार स्थित काली स्थान वार्ड 5 में शनिवार को एक नव विवाहिता महिला की फांसी लगाकर हत्या मामले में मृतका मौसम कुमारी (19) के पिता अलौली थाना क्षेत्र के निवासी विनय सिंह के बयान पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के मृतका के पति काली स्थान निवासी विकास कुमार सहित चार लोगों पर प्राथमिक दर्ज किया है. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया कि काली स्थान वार्ड 5 में एक नव विवाहिता महिला विकास कुमार कि पत्नी मौसम कुमारी की फांसी लगाकर हत्या को लेकर मृतका के पिता विनय सिंह के बयान पर पति विकास कुमार, सास, ससुर मदन मोहन प्रसाद,विकास कि भगनी लाडो कुमारी पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. जिसमें विनय सिंह ने चारों पर दहेज के लिए मौसम के साथ मारपीट करते हुए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. वहीं, घटना के दिन गिरफ्तार मृतका के पति विकास कुमार को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है. अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन