Samastipur News:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व शास्त्रीजी को दी गयी श्रद्धांजलि
Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:17 PM
नप वार्ड 18 स्थित गांधी स्मारक पर महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी.
Samastipur News:ताजपुर : नप वार्ड 18 स्थित गांधी स्मारक पर महात्मा गांधी की जयंती मनायी गयी. मौके पर उपस्थित संजीत गुप्ता, राकेश कर्मशील, पूर्व मुखिया हरेन्द्र पासवान, राकेश कर्मशील, रामप्रीत पासवान, सूर्यकांत मिश्रा आदि ने प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. मोरवा : प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर जयंती पर महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया. चकलालशाही चौक स्थित आवासीय शिवांश विद्यालय में निदेशक गणेश प्रसाद यादव की अध्यक्षता में जयंती मनी. धर्मपुर बांदे के मणिपाल एकेडमी में प्रिंसिपल इंद्रमणि कुमारी व निदेशक सतीश कुमार ने महापुरुषों की जीवनी बताई. जीनियस पब्लिक स्कूल विक्रमपुर में निदेशक सुरेश कुमार, मालपुर में मगध इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक रोशन कुमार मिश्रा, मवि नायर में एचएम संजय कुमार शर्मा ने बच्चों को स्वतंत्रता संग्राम में इन महापुरुषों के योगदान के बारे में बताया. दलसिंहसराय : महात्मा गांधी की जयंती पर भगवानपुर चकशेखु वार्ड 4 स्थित महात्मा गांधी स्मारक पर पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी जयंती मनाई गई. चित्रकार मो. सुलेमान, वार्ड पार्षद अरुण कुमार गुप्ता, इसरत जहां, मगनलाल साह, शोभाकांत प्रसाद, उत्सव जायसवाल, चंदन जायसवाल, दीपक कुमार, अशरफ अली, आलमगीर अंसारी, मो. जसीम, मनीष बरनवाल, सुजीत भास्कर, शंभू प्रसाद साह, दीपक कुमार, विनोद समीर थे. एसडीओ कार्यालय में एसडीओ किशन कुमार के नेतृत्व में जयंती मनाई गई. उजियारपुर : प्रखंड कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया. प्रखंड अध्यक्ष उमेशचंद्र कुमार की अध्यक्षता में रितेश कुमार चौधरी, रामविलास राय, अनिल कुमार कुशवाहा आदि थे. मोहिउद्दीननगर : प्रखंड के सूरज नारायण सेवा समिति के सभागार में महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई. अध्यक्षता प्रो. अमरेंद्र कुमार यादव ने की. संचालन उमाशंकर सिंह ने किया. मौके पर डॉ. निगहबान अहमद खान, हबीबुल्ला अंसारी, संतोष पंडित , मो. रियाज, संतोष पंडित, राहुल कुमार, पंकज राम, अनिल यादव मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










