Samastipur News: लोक नृत्य पर मैथिली पारंपरिक गीत के साथ हुआ समापन

Updated at : 02 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News: लोक नृत्य पर मैथिली पारंपरिक गीत के साथ हुआ समापन

पग-पग पोखर माछ मखान, सरस बोल मुस्की मुख पान मिथिला के पारंपरिक गीत, संगीत, लोक नृत्य पर आधारित सर्वेश्वरधाम महोत्सव का समापन किया गया.

विज्ञापन

हसनपुर : पग-पग पोखर माछ मखान, सरस बोल मुस्की मुख पान मिथिला के पारंपरिक गीत, संगीत, लोक नृत्य पर आधारित सर्वेश्वरधाम महोत्सव का समापन किया गया. मौके पर ज्योति प्रिया व उनकी टीम द्वारा मैथिली नचारी, शिवभजन, लोक संगीत व उनके साथ आये कलाकारों ने मैथिली पारंपरिक झिझिया, झरनी, जट-जटीन, सामा-चकेवा, छठ पूजा आदि पर आधारित लोक नृत्य पेश कर दर्शकों को मुग्ध कर दिया. सांस्कृतिक संध्या के अवसर पर मैथिली गायक ज्योति प्रिया द्वारा गाये गीत पूड़ी- कचौरी शिव के मन हो ना भवो, बाबा हरिहरनाथ, बाबा लेने चलियो हमरो अपन नगरी आदि गीतों से दर्शकों ने आनंद लिया. मौके पर रामकिशोर राय, जगन्नाथ झा, ज्योतिनाथ मिश्र उर्फ दिलखुश मिश्र, अर्जुन मिश्र, विदुरजी झा, मुरारी झा, घनश्याम झा, अमित किशोर राय, गौरी शंकर, सचिन, प्रवीण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन