ePaper

Samastipur News:शहर में कई जगहों से हटाया गया अतिक्रमण, लोगों में खुशी

Updated at : 05 May 2025 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:शहर में कई जगहों से हटाया गया अतिक्रमण, लोगों में खुशी

सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में शहर में कई जगहों से अतिक्रमण को खाली कराया गया. अतिक्रमणकारियाें से एक लाख रुपये फाइन भी वसूला गया.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में शहर में कई जगहों से अतिक्रमण को खाली कराया गया. अतिक्रमणकारियाें से एक लाख रुपये फाइन भी वसूला गया. 20 दुकानदारों को जुर्माना किया गया है. सोमवार को शहर के ताजपुर रोड, स्टेशन रोड, गणेश चौक, मगरदही घाट, बूढ़ी गंडक ब्रिज सहित कई जगहों से अतिक्रमण खाली कराया गया है. सदर एसडीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा. शहर की सड़कों पर अतिक्रमण की लगातार शिकायतें मिल रही थी. आम लोगों को अतिक्रमण के कारण आवाजाही में परेशानी होती थी. अतिक्रमण को पूरी तरह खाली कराकर सड़कों पर यातायात को सुगम बनाया जायेगा. हटाने के बाद अतिक्रमणकारी अगर अतिक्रमण करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. हरेक सप्ताह अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जायेगी. विदित हो कि शहर के स्टेशन रोड, ताजपुर, रोड, मगरदही घाट, मथुरापुर घाट, कचहरी रोड, थानेश्वर मंदिर रोड सहित तमाम जगहों पर अतिक्रमणकारियों के कारण सड़कें सिकुड़ गयी, इस कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी होती है. हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. कई जगहों पर तो स्थायी रूप से अतिक्रमणकारी कब्जा जमाये हुये हैं, वहीं कई जगहों पर अस्थायी अतिक्रमण के कारण परेशानी होती है.

– अतिक्रमणकारियों से वसूला गया एक लाख फाइन, 20 दुकानदारों पर लगाया जुर्माना

फल, सब्जी सहित कई दुकानें सड़क किनारे ही अपनी दुकान चलाते हैं. अतिक्रमणकारियों को बार-बार हटाया जाता है, लेकिन उनके द्वारा दो चार दिन बाद फिर से अतिक्रमण कर लिया जाता है. स्टेशन रोड की स्थिति तो बेहद खराब है, स्टेशन चौक के पास से दोनों ओर से अतिक्रमणकारियों ने अतिक्रमण सड़क को बिल्कुल संकीर्ण बना दिया. अब अतिक्रमणकारियों के खिलाफ प्रशासन के द्वारा चलाये गये अभियान से लोगों में खुशी देखी जा रही है. लोगों का कहना है कि अतिक्रमण खाली कराने के बाद नियमित रूप से इसकी मॉनिटरिंग होनी चाहिये कि फिर से सड़क को अतिक्रमित नहीं किया जाये. सड़क के फुटपाथों को भी अतिक्रमणकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया है. मोहनपुर रोड से लेकर हर जगह फुटपाथ पर दुकानदार कब्जा जमाये हुये हैं, इस कारण लोगों को पैदल चलना मुश्किल है. वहीं शहर की अधिसंख्य माेहल्ले की सड़कें भी अतिक्रमित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन