Samastipur News:सकरपुरा में कुश्ती दंगल में खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Published by : ABHAY KUMAR Updated At : 03 Oct 2025 6:33 PM

विज्ञापन

हसनपुर विधानसभा के सकरपुरा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ. परंपरा व संस्कृति को जीवंत रखने वाले इस आयोजन में भारी संख्या में लोग जुटे.

विज्ञापन

Samastipur News: बिथान : हसनपुर विधानसभा के सकरपुरा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ. परंपरा व संस्कृति को जीवंत रखने वाले इस आयोजन में भारी संख्या में लोग जुटे. पहलवानों ने दमदार दांवपेच दिखाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. ग्रामीणों ने बताया कि हर वर्ष कुश्ती का आयोजन किया जाता है. अतिथि जनसुराज पार्टी की भावी विधायक प्रत्याशी इंदु गुप्ता ने पहलवानों का हौसला बढ़ाया. कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी संस्कृति की पहचान हैं. इससे युवा खेलों की ओर आकर्षित होते हैं. समाज में एकता का संदेश मिलता है. कुश्ती प्रतियोगिता के बाद इंदु गुप्ता ने सकरपुरा गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर पहुंची. जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली, शांति और उन्नति की कामना की. इंदु गुप्ता ने मौके पर उपस्थित लोगों से संवाद किया. भरोसा दिलाया कि यदि जनता का आशीर्वाद मिला तो वह क्षेत्र के विकास और युवाओं की प्रगति के लिए हर संभव प्रयास करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ABHAY KUMAR

लेखक के बारे में

By ABHAY KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन