Samastipur News:कसमा चौर में शौच के दौरान गड्ढे में डूबने से वृद्ध की मौत

Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 23 Sep 2025 5:09 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महिषी स्थित कसमा चौर में जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई

विज्ञापन

Samastipur News:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के कल्याणपुर महिषी स्थित कसमा चौर में जेसीबी से खोदे गड्ढे में डूबने से एक वृद्ध की मौत हो गई. मृतक की पहचान कल्याणपुर उत्तर वार्ड 4 टोला मिल्की निवासी भागीरथ राय (90) के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया गया कि भागीरथ राय गुरुवार की सुबह शौच के लिए घर से निकला. शाम तक वापस नहीं आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की. परन्तु कुछ पता नहीं चल पाया. शुक्रवार की सुबह उसकी लाश चौर में जेसीबी से खोदे गड्ढे में उपलाता मिला. वहां से उसका लाश घर लाया गया. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया. उसका अंतिम संस्कार बेगूसराय के सिमरिया घाट पर किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन