Samastipur News:किसी दूसरे यात्री को नहीं दें अपना रेलवे टिकट

स्थानीय जंक्शन पर होली को देखते हुए यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. वाणिज्य विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था.
समस्तीपुर : स्थानीय जंक्शन पर होली को देखते हुए यात्रियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया. वाणिज्य विभाग की ओर से नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया था. यह नाटक संरक्षा ग्रुप की ओर से आयोजित की गई थी. इसमें यात्रियों को होली के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां के बारे में बताया गया. इस दौरान यात्रियों को किसी अनजान लोग को टिकट नहीं देने की सलाह दी गई. जिसे टिकट के बदलने की संभावना नहीं हो. नशा खुरानी जैसे घटनाओं को रोकने के लिए किसी अपरिचित व्यक्ति से खानपान बात व्यवहार नहीं करने की सलाह दी गई. यात्रा के दौरान अपने संपत्ति की रक्षा करने के तरीकों को बताया गया. इस दौरान जागरूकता अभियान में संबोधित करते हुए मुख्य वाणिज्य निरीक्षक दिलीप कुमार ने कहा कि जरूरत पड़ने पर रेलवे के उपलब्ध हेल्पलाइन पर यात्री मदद ले सकते हैं. सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें इसके अलावा रेलवे के नियमों का पालन करें. मौके पर वाणिज्य अधीक्षक बृजेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक विमल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




