ePaper

Samastipur News:डीएम व एसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया निरीक्षण

Updated at : 12 Oct 2025 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:डीएम व एसपी ने विधानसभा चुनाव को लेकर किया निरीक्षण

जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सरायरंजन स्थित केएसआर कॉलेज परिसर में बनाये गये इवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

Samastipur News:सरायरंजन : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में तैयारी अब अंतिम चरण में है. इसी क्रम में रविवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा एवं पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सरायरंजन स्थित केएसआर कॉलेज परिसर में बनाये गये इवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस दौरान डीएम ने कमिशनिंग कार्य की प्रगति, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था, पोलिंग पार्टी वितरण स्थल, वाहन कोषांग की व्यवस्था एवं लॉजिस्टिक प्रबंधन का विस्तृत जायजा लिया. संबंधित विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को चुनाव से संबंधित कई आवश्यक निर्देश दिये. डीएम ने अधिकारियों को कहा कि सभी तैयारियां निर्धारित मानक के अनुसार और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पूरी करें. प्रत्येक कर्मी को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष रूप से ख्याल रखने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि डिस्पैच का कार्य समय पर पूरा हो ताकि अंधेरा होने से पहले सभी पोलिंग पार्टियां सुरक्षित रूप से अपने-अपने बूथ पर पहुंच जायें. डीएम ने कहा कि सरायरंजन केएसआर कॉलेज से विधानसभा क्षेत्र के लिए इवीएम कमिशनिंग एवं डिस्पैच की प्रक्रिया संपन्न होगी. शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं निर्भीक मतदान संपन्न कराने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया. एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. कहा कि संवेदनशील और अति-संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने जरूरत है. सुरक्षा बलों की तैनाती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है. ताकि निर्वाचन प्रक्रिया निर्बाध रूप से संपन्न हो. मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार, डीएलओ प्रवीण कुमार, बीडीओ सुनील कुमार, सीओ निशांत कुमार, मुफस्सिल इंस्पेक्टर संदीप कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी जयराम प्रसाद, विद्यापतिनगर बीडीओ महताब आलम, सरायरंजन थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, प्राचार्य डॉ. बिपिन झा मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KRISHAN MOHAN PATHAK

लेखक के बारे में

By KRISHAN MOHAN PATHAK

KRISHAN MOHAN PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन