Samastipur News:सरायरंजन : मतदान सामग्री का वितरण आज
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 03 Nov 2025 5:42 PM
136 सरायरंजन विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान सामग्री वितरण को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदान सामग्री का वितरण आज होगा.
Samastipur News:सरायरंजन : 136 सरायरंजन विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान सामग्री वितरण को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. मतदान सामग्री का वितरण आज होगा. इस आशय की जानकारी देते हुए एआरओ सुनील कुमार, महताब अंसारी ने बताया कि केदार संत रामाश्रय महाविद्यालय में सरायरंजन विधानसभा क्षेत्र का सामग्री का वितरण होना है. इसके लिए कॉलेज में तीन हेल्प डेस्क, एक कंट्रोल कक्ष, 13 कमरों में मतदानकर्मियों को मतदान सामग्री दी जायेगी. केंद्र पर पेयजल, शौचालय, वाहन आदि सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई है. इसमें अमरेन्द्र कुमार द्विवेदी, अभिषेक कुमार झा, रविन्द्र कुमार राय, पंकज कुमार चौधरी, शांति भूषण चौधरी, सुबोध कुमार ठाकुर, विपिन कुमार झा, संजीव कुमार झा, पुरुषोत्तम कुमार झा, उमेश कुमार झा, कमल पंडित आदि तैयारी में जुटे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










