Samastipur News:बाबा साहेब की जयंती मनाने का निर्णय

बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान के अध्यक्षता में हुई.
समस्तीपुर : बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष राम सागर पासवान के अध्यक्षता में हुई. केन्द्रीय कमेटी सदस्य रामाश्रय महतो ने पर्यवेक्षण किया. बैठक को संबोधित करते हुए केन्द्रीय कमेटी सदस्य रामाश्रय महतो ने कहा कि मनरेगा में जो मजदूरों को काम मिलना चाहिए, वह मिलता नहीं है. सभी पंचायतों में पंचायत पर प्रदर्शन खेत मजदूरों को करना चाहिए. 5 मार्च से लेकर 30 मार्च तक सदस्यता अभियान चलाना है. 26 मार्च को स्पेशल सदस्यता करना है. जिसमें शाखा से लेकर जिला कमेटी के साथी को लगना है. बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को खेत मजदूर यूनियन में मनाएगी. बैठक को जिला सचिव राम दयाल भारती, दिनेश पासवान, तिलक सहनी, कुंवर सहनी, राजा राम मोहन राय आदि ने संबोधित किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




