संदिग्ध स्थिति में अधेड़ की मौत

Updated:
विज्ञापन

सीएचसी में मंगलवार की शाम बेहोशी की हालत में एक अधेड़ की मौत हो गई. जिसकी पहचान शंकर चौक के रामजी राय पुत्र बालेश्वर राय (50) के रूप में की गई है.

विज्ञापन

मोहिउद्दीननगर-सीएचसी में मंगलवार की शाम बेहोशी की हालत में एक अधेड़ की मौत हो गई. जिसकी पहचान शंकर चौक के रामजी राय पुत्र बालेश्वर राय (50) के रूप में की गई है. पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. इसे लेकर कई तरह की चर्चा सरेआम थी. थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि मंगलवार की दोपहर अज्ञात नंबर से शंकर चौक पर एक अधेड़ का बेहोशी अवस्था में गिरे रहने की सूचना 112 नंबर पुलिस को मिली थी. पुलिस शंकर चौक पहुंच बेहोश अधेड़ को इलाज के वास्ते सीएचसी पहुंचाया. इलाज के के क्रम में बेहोश अधेड़ की मौत हो गई. सूचना मिलते ही मृतक के परिजन सीएचसी पहुंचकर शव को घर ले जाने की जिद पर अड़े थे. परन्तु पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही अधेड़ की मौत के कारणों का पता चलेगा. इस बाबत समाचार प्रेषण तक आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस हर पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन