रेलवे ट्रैक पुल किनारे से अज्ञात युवक का शव बरामद

Updated at : 01 Jun 2024 12:21 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पुल किनारे से अज्ञात युवक का शव बरामद

थाना क्षेत्र से गुजरने वाले दरभंगा-समस्तीपुर रेल पथ स्थित ट्रैक पुल के नजदीक से शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.

विज्ञापन

वारिसनगर : थाना क्षेत्र से गुजरने वाले दरभंगा-समस्तीपुर रेल पथ स्थित ट्रैक पुल के नजदीक से शुक्रवार की दोपहर पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. घटनास्थल से प्राप्त सूचना के अनुसार इस रेल पथ पर मुक्तापुर-किशनपुर स्टेशन के बीच कुसैया गुमटी व सुखपुर गुमटी के बीचोबीच स्थित लिब्रा रेल पुल के बगल में दिन के करीब साढ़े ग्यारह बजे के आसपास लोगों ने युवक का शव देखा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक आसमानी रंग का शर्ट व डीप ब्लू रंग का कार्गो पैंट पहन रखा था. उसका दोनों पैर व दोनों हाथ टूटा हुआ था. साथ ही शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी थे. उसकी उम्र 25 से 30 वर्ष आंकी जा रही है. लोगों के अनुसार उसकी मौत ट्रेन से गिरने या किसी के द्वारा ट्रेन से धक्का देने से गिरकर हुई होगी. तत्क्षण इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वारिसनगर थाने को दी. जहां थानाध्यक्ष निरंजन कुमार दल-बल के साथ पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा. अगल-बगल में काम कर रहे लोगों के अनुसार दिन के 11 बजे तक वहां पर कोई शव नहीं था. थानाध्यक्ष ने बताया कि शव की शिनाख्त होने व परिजनों के द्वारा दिये गये आवेदन पर ही मामले की सत्यता सामने आ सकेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन