Samastipur News: मुसरीघरारी में फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव

मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में रविवार की सुबह एक गैरेज से फंदे से लटका हुआ एक अधेड़ के शव को पुलिस ने बरामद किया है.
सरायरंजन : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के हरपुर एलौथ गांव में रविवार की सुबह एक गैरेज से फंदे से लटका हुआ एक अधेड़ के शव को पुलिस ने बरामद किया है. मृतक की पहचान हरपुर एलौथ गांव निवासी सूर्यनारायण झा के पुत्र रमंत कुमार झा (45) के रूप में की गई है. घटना को लेकर ग्रामीणों एवं पुलिस ने बताया कि सुबह में लोग टहलने के लिए आया तो गैरेज में अधेड़ का शव फंदे से लटका हुआ देखा. देखते ही देखते घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस पहुंच कर शव को नीचे उतारा. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. थानाध्यक्ष फैजुल अंसारी ने बताया कि युवक के शव को लेकर पोस्टमार्टम में भेजा गया है. घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है. परिजनों द्वारा आवेदन देने के बाद हीं घटना का खुलासा हो पायेगा. बहरहाल घटना की जांच की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




