Samastipur News:उपविकास आयुक्त ने किया सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण, दिये निर्देश

उपविकास आयुक्त -सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति संदीप शेखर प्रियदर्शी ने सोमवार को सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया.
समस्तीपुर : उपविकास आयुक्त -सह-उपाध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति संदीप शेखर प्रियदर्शी ने सोमवार को सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण किया. उन्होंने ताजपुर प्रखंड के अधारपुर पंचायत के वार्ड संख्या-10, समस्तीपुर के कर्पूरीग्राम के वार्ड संख्या 6 व नीरपुर पंचायत के वार्ड संख्या 5 में महादलित टोला व बसावटों में चल रहे सर्वेक्षण कार्य का निरीक्षण व भ्रमण किया. जिसमें लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत महादलित टोला व बसावटों में शौचालय आच्छादन से संबंधित कराये जा रहे सर्वेक्षण कार्यों की समीक्षा की. साथ ही सभी स्वच्छता कर्मी व विकास मित्र को निदेशित किया गया कि ग्राम पंचायत के महादलित टोला व बसावटों में शौचालय से आच्छादित एवं शौचालय विहीन परिवारों का सर्वे सही तरीके से करके प्रतिवेदित करें तथा उन्हें शौचालय निर्माण एवं उपयोग के लिए प्रेरित करें. निरीक्षण के दौरान महादलित टोलों में शौचालय निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक सुझाव दिये गये, जिसके अंतर्गत लोगों को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अन्तर्गत शौचालय निर्माण के उपरांत मिलने वाली सरकारी सहायता के बारे में बताया गया. साथ ही स्वच्छता अभियान में महिलाओं को शामिल करने पर जोड़ दिया गया, क्योंकि महिलायें स्वच्छता एवं स्वास्थ्य के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. इन प्रयासों से महादलित टोलों में शौचालय निर्माण एवं उपयोग को बढ़ावा दिया जा सकता है. मौके प्रसून परिमल, जिला कल्याण पदाधिकारी, मो. हसनैन अनवर, जिला समन्वयक, जिला सलाहकार एवं अन्य प्रखंड व पंचायत स्तरीय कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




