समस्तीपुर: “10 हजार दो, केस से नाम हटवा देंगे”, चौकीदार का कथित ऑडियो वायरल

Updated:
विज्ञापन
viral audio bribery case in Dalsinghsarai

प्रतीकात्मक तस्वीर

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में केस से नाम हटाने और गिरफ्तारी रोकने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का कथित ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. पढ़ें पूरी खबर…

विज्ञापन

समस्तीपुर से कुणाल गुप्ता की रिपोर्ट

Samastipur News: दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में मारपीट के एक मामले से नाम हटाने और गिरफ्तारी नहीं कराने के बदले 10 हजार रुपये मांगने का मामला सामने आया है. आरोप एक गांव के चौकीदार पर लगा है.

वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

चौकीदार और युवक के बीच हुई कथित बातचीत का करीब 10 मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

हालांकि वायरल ऑडियो की सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

“10 हजार दो, कार्रवाई रुकवा देंगे”

वायरल ऑडियो में चौकीदार कथित तौर पर थानाध्यक्ष के नाम पर प्रभाव दिखाते हुए पैसे की मांग करता सुनाई दे रहा है. बातचीत में केवटा निवासी कुंदन कुमार का जिक्र करते हुए मारपीट मामले में काउंटर केस दर्ज कराने और पहले से दर्ज प्राथमिकी में गिरफ्तारी नहीं कराने के बदले पैसे मांगने की बात कही गई है.

ऑडियो में कथित तौर पर यह भी कहा गया है कि “बड़ा बाबू से मुलाकात कर लेते तो तुम्हारा केस हो जाता” और “10 हजार देने पर कार्रवाई रुक जाएगी.”

पुलिस जांच में जुटी

मामला सामने आने के बाद विवेक कुमार शर्मा ने कहा कि वायरल ऑडियो की जांच कराई जा रही है.

उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

आरोपी युवक को भेजा गया जेल

इधर पुलिस ने मारपीट मामले में केवटा निवासी कुदन कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

ऑडियो वायरल होने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है.

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन