Samastipur News:उपभोक्ता जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Samastipur News:उपभोक्ता जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

प्रखंड के सीमावर्ती आनंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

Samastipur News:सरायरंजन : प्रखंड के सीमावर्ती आनंदपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड समस्तीपुर द्वारा उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ. यह आयोजन जापानी अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी के तहत किया गया. इसमें मार्केटिंग से आई कल्पना ने कहा कि मिथिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के द्वारा उपभोक्ता जागरूकता अभियान चलाया गया. इसका उद्देश्य है उपभोक्ताओं को यह बताना कि वे सुरक्षित और उच्च गुणवत्ता वाले दूध और दूध उत्पादों का उपभोग करें. उन्होंने स्थानीय किसानों एवं स्कूली बच्चों को संघ द्वारा निर्मित विभिन्न दुग्ध उत्पादों, जैसे दही, पनीर, घी और मिठाइयों के बारे में जानकारी दी. साथ ही किसानों को स्वच्छ दूध उत्पादन के तरीकों के बारे में शिक्षित किया, ताकि दूध की गुणवत्ता और सेल्फ लाइफ बेहतर हो सके. शिविर में स्थानीय किसानों एवं स्कूली बच्चों के बीच लस्सी, मिल्क केक, मिठाई आदि का वितरण किया गया. मौके पर ग्रामीण विपणन से सुनील कुमार एवं शिक्षक मुकेश कुमार मिश्रा के अलावा आदर्श कुमार, मनीष कुमार, रवि किशन कुमार, राजू कुमार, कृतिका कुमारी, रितिका कुमारी, सुरुचि कुमारी, ललिता साह,सुजाता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन