Samastipur News:विवि में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 23 Sep 2025 5:25 PM
डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Samastipur News:पूसा : डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय स्थित कृषि अभियंत्रण एवं प्रौद्योगिकी महाविद्यालय परिसर में मंगलवार को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. एनएसएस समन्वयक डॉ. दिनेश रजक ने संचालन किया. अध्यक्षता अधिष्ठाता डॉ. राम सुरेश ने की. उन्होंने स्वच्छता स्वभाव, स्वच्छता संस्कार विषय पर छात्रों को संबोधित करते हुए स्वच्छता के साथ-साथ स्वच्छ स्वभाव एवं स्वच्छ संस्कार को दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी. प्राध्यापक डॉ. मुकेश श्रीवास्तव, डॉ. विनोद कुमार यादव, डॉ. सुदर्शन प्रसाद, ईं. मनोज कुमार, डॉ. निकिता मिश्रा, डॉ. श्रेया, नीरज कुमार, संतोष कुमार उपस्थित रहे.कार्यक्रम में सभी छात्र एवं छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई और सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










