ईंट-भट्टों पर मजबूरी की आगोश में झुलस रहा बचपन

Updated at : 06 Mar 2025 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
ईंट-भट्टों पर मजबूरी की आगोश में झुलस रहा बचपन

श्रीपुरगाहर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत में संचालित ईंट भट्ठा पर बाल मजदूरों को कार्य करते देखा जा सकता है.

विज्ञापन

खानपुर : प्रखंड क्षेत्र के कई ईंट भट्ठों में बाल मजदूर खुलेआम काम कर रहे हैं. बच्चों से कच्चे ईंट की पथाई, ढुलाई समेत कई अन्य कार्य कराये जा रहे हैं. भट्टों पर यह देखने को मिल जायेगा. श्रीपुरगाहर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत में संचालित ईंट भट्ठा पर बाल मजदूरों को कार्य करते देखा जा सकता है. इस भट्ठे में अलग-अलग हिस्सों पर वयस्क मजदूरों के साथ-साथ बाल मजदूर भी काम करते देखे जा सकते हैं. प्रखंड में करीब आधा दर्जन इस प्रकार के ईंट-भट्ठे संचालित हैं जहां स्थानीय एवं दूसरे प्रदेश के श्रमिक ईंट पथाई का कार्य करने आते हैं. भट्ठों पर ही झुग्गी-झोपड़ी बनाकर श्रमिक परिवार अपना जीवन गुजर बसर करते हैं. वहीं इनके बच्चे मजदूर का विकल्प बने हुए हैं. पैसे की लालच में फंसकर परिजनों की सहमति से ये बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं. मामले की करायी जायेगी जांच : श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी विशाल कुमार ने कहा कि ईंट-भट्ठों पर लगातार जिलास्तरीय धावा दल द्वारा जांच की जा रही है. प्रखंड क्षेत्र में अभी तक कहीं भी बाल श्रमिक मिलने की सूचना नहीं मिली थी. यदि किसी भी क्षेत्र में ईंट-भट्ठों या कहीं और भी कार्य स्थल पर बाल श्रमिक काम कर रहे हैं, तो धावा दल द्वारा इसकी जांच कर अग्रेत्तर कार्रवाई करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन