ePaper

Samastipur News:दरभंगा समेत पांच जिलों में 01 जून को बारिश के आसार

Updated at : 30 May 2025 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
Samastipur News:दरभंगा समेत पांच जिलों में 01 जून को बारिश के आसार

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 मई से 04 जून 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है.

विज्ञापन

Samastipur News:समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय,पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केन्द्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 31 मई से 04 जून 2025 तक के लिये मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है. पूर्वानुमानित अवधि के दौरान उत्तर बिहार के जिलाें में आसमान में हल्के बादल छाये रह सकते हैं. इस दौरान आमतौर पर तराई के कुछ जिलाें को छाेड़कर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है. दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण तथा पश्चिमी चंपारण जिलों में 01 जून के आसपास कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ तेज हवा चल सकती है, साथ में बारिश भी होने की संभावना है. इस दौरान तापमान में वृद्धि हो सकती है. अधिकतम तापमान 35 से 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.पूर्वानुमानित अवधि के दौरान अगले तीन दिनों तक औसतन 18 से 25 किलाेमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है. इसके बाद पछिया हवा चल सकती है. सापेक्ष आद्रर्ता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 25 से 35 प्रतिशत रहने की संभावना है. आज का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस रहा,जो सामान्य से 0.8 डिग्री कम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PREM KUMAR

लेखक के बारे में

By PREM KUMAR

PREM KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन