सरायरंजन में 1000 लीटर शराब लदा पिकअप जब्त, मुख्य कारोबारी गिरफ्तार
शराब लदे मालवाहक पिकअप | Prabhat Khabar Network
सरायरंजन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 1000 लीटर अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वैन को जब्त किया है. इस दौरान मुख्य शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया गया है. पुलिस आगे की जांच कर रही है.
Samastipur News: सरायरंजन थाना क्षेत्र के रायपुर बुजुर्ग स्थित गांगमोहन घाट के निकट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब 1000 लीटर अंग्रेजी शराब लदे पिकअप वैन को जब्त किया है. पुलिस ने मौके से मुख्य शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है. बरामद शराब सिक्किम निर्मित बतायी गयी है.
गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की देर शाम सूचना मिली थी कि रायपुर बुजुर्ग स्थित गांगमोहन घाट के समीप अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप उतरने वाली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची.
पुलिस को देखते ही मालवाहक पिकअप वैन के चालक और एक अन्य युवक अपने-अपने वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गये. पुलिस ने पीछा कर एक कारोबारी को पकड़ लिया.
मुख्य कारोबारी गिरफ्तार
गिरफ्तार कारोबारी की पहचान रायपुर बुजुर्ग निवासी नरेश महतो के पुत्र संजीव कुमार के रूप में हुई है. पुलिस उससे शराब की खेप से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है.
दो अपाचे बाइक भी जब्त
पुलिस ने घटनास्थल से शराब लदे पिकअप वैन के अलावा दो अपाचे बाइक भी जब्त की हैं. जब्त पिकअप वैन का रजिस्ट्रेशन नंबर डब्ल्यूबी 65 सी 8045 बताया गया है.
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब सिक्किम राज्य निर्मित है. शराब की खेप कहां से लाई गयी थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इसकी जांच की जा रही है.
चालक और एक अन्य युवक फरार
कार्रवाई के दौरान पिकअप वैन का चालक और एक अन्य युवक मौके से भागने में सफल रहे. पुलिस दोनों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
विभूतिपुर में पशु चिकित्सक पर जानलेवा हमला, प्राथमिकी दर्ज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










