सरकारी नाला निर्माण के दौरान मुखिया से रंगदारी मांगने का आरोप, मारपीट में तीन मजदूर घायल

Updated:
विज्ञापन

नाला निर्माण के दौरान मजदूरों के साथ मारपीट | Prabhat Khabar Network

बाजितपुर करनैल पंचायत में सरकारी नाला निर्माण के दौरान मुखिया से रंगदारी मांगने और मजदूरों के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. इस घटना में तीन मजदूर घायल हुए हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Halai Police Station: हलई थाना क्षेत्र के बाजितपुर करनैल पंचायत में सरकारी नाला निर्माण के दौरान मुखिया से रंगदारी मांगने और निर्माण कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है. पंचायत की मुखिया सुचिता कुमारी ने इस संबंध में हलई थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है. वहीं, नाला निर्माण में लगे मजदूरों के साथ मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया.

नाला निर्माण में बार-बार बाधा डालने का आरोप

जानकारी के अनुसार, बाजितपुर करनैल पंचायत के पहाड़पुर वार्ड 6 में नाला निर्माण का काम काफी समय से चल रहा है. हालांकि, विभिन्न कारणों से निर्माण कार्य में बार-बार रुकावट आने के कारण काम रोकना पड़ा था.

स्थानीय लोगों का आरोप है कि जय मंगल राय के पुत्र जितेंद्र कुमार उर्फ मुन्ना और कुछ अन्य लोग लगातार निर्माण कार्य में व्यवधान डाल रहे थे. कभी एस्टीमेट दिखाने तो कभी पानी निकासी की समस्या का हवाला देकर काम रोकने की बात सामने आयी.

मामले को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से कई बार समझाने-बुझाने का प्रयास किया गया. पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने के लिए बैठक की गयी थी.

काम शुरू होते ही मजदूरों से मारपीट का आरोप

मुखिया प्रतिनिधि नेमोलाल रजक ने बताया कि मंगलवार को नाला निर्माण का काम दोबारा शुरू कराया गया था. वार्ड सदस्य लखिन्द्र दाहा की मौजूदगी में मजदूर अनीश राम, रसुदन राम, विजय राम सहित अन्य काम कर रहे थे.

इसी दौरान आरोपित लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया. आरोप है कि इस दौरान कुदाल से प्रहार कर मजदूरों के साथ मारपीट की गयी. घटना में तीन लोग घायल हो गये. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया.

मजदूरों ने जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल का लगाया आरोप

घायल मजदूरों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान उनके साथ मारपीट की गयी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. मजदूरों ने घटना को लेकर नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की मांग की है.

इलाज के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

मुखिया ने थाने में दिया आवेदन

मुखिया सुचिता कुमारी ने सरकारी नाला निर्माण में बाधा डालने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाते हुए हलई थाना में आवेदन दिया है. उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

पुलिस को दिए आवेदन के बाद मामले की जांच की जा रही है. निर्माण कार्य को लेकर उत्पन्न विवाद और मजदूरों के साथ हुई मारपीट के आरोपों की पुलिस स्तर से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें

सिमरी बख्तियारपुर के पास जानकी एक्सप्रेस का इंजन फेल, दो घंटे लेट पहुंची समस्तीपुर


विज्ञापन
Manoj Kumar Verma

लेखक के बारे में

By Manoj Kumar Verma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन