Samastipur News:महिलाओं की बंपर बोटिंग ने प्रत्याशियों को चौंकाया
Published by : KRISHAN MOHAN PATHAK Updated At : 07 Nov 2025 6:17 PM
उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न हो चुका है. वोट डालने के बाद भी खामोश हैं. सबसे ज्यादा महिला वोटरों की सहभागिता प्रत्याशियों को चौंका रहा है.
Samastipur News:दलसिंहसराय : उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान सम्पन्न हो चुका है. वोट डालने के बाद भी खामोश हैं. सबसे ज्यादा महिला वोटरों की सहभागिता प्रत्याशियों को चौंका रहा है. गणित उलट-फेर होने की संभावना जतायी जा रही है. हर कोई उम्मीदवार व उनके समर्थक उत्साहित होकर अपने पक्ष में जीत का दावा कर रहा है. चौक-चौराहों पर इसकी चर्चा भी हो रही है. दलीय और निर्दलीय दोनों खेमे के कार्यकर्ता हार जीत को लेकर दावा ठोक रहे हैं. लेकिन मतदाता इस बार अलग मूड में दिख रहे, न खुलकर समर्थन देने की बात कर रहा है न विरोध कर रहे. हर कोई हार-जीत का आकलन कर अपने उम्मीदवार को विजय बनाने की बात कह रहा. बूथों पर ईवीएम में मतदान बंद होने के बाद प्रत्याशियों का टेंशन सबसे अधिक होने लगा है. चुनाव परिणाम किस दिशा में होगी. इसका अंदाजा किसी को नहीं. 14 नवंबर को इसका परिणाम देखने को मिलेगा. राजद व रालोसपा में टक्कर : विश्लेषकों का कहना है कि उजियारपुर विधानसभा क्षेत्र से वर्तमान विधायक राजद से प्रत्याशी आलोक मेहता व राष्ट्रीय लोक मोर्चा से प्रशांत कुमार पंकज के बीच कांटे की टक्कर है. जीत-हार कम वोटों से होगी. जन सुराज से दुर्गा प्रसाद व बीजेपी से निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी ऊपर से तीन या चार नंबर पर रह सकते हैं. मतदाता अब पहले जैसी भावनाओं में नहीं बहते. वे सब सुनते हैं देखते हैं लेकिन बोलते नहीं. उन्हें मालूम है कि चुनावी मौसम में हर प्रत्याशी जनता का सेवक बन जाता है पर चुनाव जितने के बाद वहीं सेवक साहब बन जाता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










