विद्यापतिनगर में भाइयों ने भाई को पीट पीटकर मार डाला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 17 Jun 2024 7:16 PM
थाना क्षेत्र के बढ़ौना में रविवार को दो सगे भाइयों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर भाई की हत्या कर दी. मृतक की पहचान स्थानीय मुसहरी टोला निवासी सेवक सदा के पुत्र दिनेश सदा ( 28 ) के रूप में की गयी है.
विद्यापतिनगर : थाना क्षेत्र के बढ़ौना में रविवार को दो सगे भाइयों ने मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर भाई की हत्या कर दी. मृतक की पहचान स्थानीय मुसहरी टोला निवासी सेवक सदा के पुत्र दिनेश सदा ( 28 ) के रूप में की गयी है. घटना के बाद आरोपित दोनों सगे भाई गिरफ्तारी के भय से फरार हो गये हैं. सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराते हुए सोमवार की सुबह उसके परिजनों को सौंप दिया है. एसएचओ फोरोज आलम का बताना है कि आवेदन की प्रतीक्षा की जा रही है. घटना के बावत मृतक की पत्नी संजू देवी, मां रेखा देवी व पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी एक जैसी है. बताया गया है कि शनिवार को दिनेश सदा की पत्नी संजू के साथ गालीगलौज हो रही थी. इस दौरान पड़ोस के दो सगे भाई मनोज सदा व राजेश सदा वहां पहुंच कर दिनेश सदा को मूसल व डंडों से पीटकर अधमरा कर दिया. यह देखकर डर कर दिनेश सदा की पत्नी संजू अपने मायके बिदुपुर चली गयी. इधर, मारपीट से जख्मी दिनेश का इलाज उसकी बूढ़ी मां रेखा देवी ने एक ग्रामीण चिकित्सक से करायी. घटना के दूसरे दिन चोट से कराह रहे दिनेश सदा अपने घर में मारपीट के आरोपी को रह-रह कर गाली दे रहा था. इसी को लेकर आरोपी दोनों सगे भाई मनोज सदा व राजेश सदा ने जख्मी दिनेश की दोबारा लाठी-डंडों से जमकर पीटा. इससे उसकी मौत हो गयी. मौत की जानकारी पर आरोपित दोनों भाई भाग खड़े हुए. सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने छानबीन करते हुए शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए भेजा. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










